बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पहुंची उदयपुर
ओयो रूम्स के पूर्व पार्टनर डॉ रितेश मलिक की बहन डॉ रिद्धिमा की शादी में हिस्सा लेने उदयपुर पहुंची
उदयपुर 6 मार्च 2024। डेस्टिनेशन वेडिंग और झीलों की नगरी से विख्यात उदयपुर में एक शाही शादी में हिस्सा लेने बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ श्रीराम नेने के साथ उदयपुर पहुंची।
अभ्यन्तरि माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ श्रीराम नेने के साथ ताज अरावली रिसोर्ट में ओयो रूम्स के पूर्व पार्टनर डॉ रितेश मलिक की बहन डॉ रिद्धिमा की शादी में हिस्सा लेने उदयपुर पहुंची है।
आपको बता दे माधुरी दीक्षित के अतिरिक्त शादी में यू ट्यूबर रणवीर, ओयो रूम्स के सीईओ रितेश अग्रवाल भी आये है। आज बुधवार को सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटी समेत गेस्ट उदयपुर से रवाना हो जाएंगे।