रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा उदयपुर में कर सकते है शादी
उदयपुर 7 नवंबर 2025। वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर शाही शादी का गवाह बनने जा रहा है। फरवरी 2026 में मशहूर साउथ एक्ट्रेस और अभिनेता रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकते है।
मीडिया रिपोर्ट्स में टॉलीवूड की इस चहेती जोड़ी की सगाई की खबरों के बाद अब उनकी शादी की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका और विजय अब से चार महीने बाद शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय की शादी करीब चार महीने बाद 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर स्थित एक आलीशान महल में होने की खबर है। हालांकि शादी को लेकर दोनों में से किसी की ओर से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है। वैसे, दोनों की शादी की खबर सुनकर ही फैन्स में इस जोड़ी को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
विजय के हैदराबाद वाले घर पर हुई सगाई?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन दोनी की सगाई 3 अक्टूबर, 2025 को विजय के हैदराबाद वाले घर पर हुई। इस समारोह को काफी इंटीमेट और भव्य बताया गया था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
आपको बता दें कि रश्मिका और विजय की पहली बार ' गीता गोविंदम' (2018) के सेट पर मिले थे। दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं इसके बाद 'डियर कॉमरेड' (2019) में वे फिर से साथ आए। इस फिल्म ने जहां उनके ऑन-स्क्रीन रिश्ते को मजबूत किया, वहीं कहते हैं कि उनका ऑफ-स्क्रीन रोमांस की इसी फिल्म से शुरू हुआ। अगर फरवरी में शादी सच में होती है तो ये साल 2026 में होनेवाली बड़ी शादियों में से एक होगी। यहां उदयपुर में होनेवाली शादी में रश्मिका और विजय की साउथ इंडियन जोड़ी और रीति-रिवाजों में राजस्थान की शाही भव्यता का तड़का नजर आएगा।
Source: Media Reports
