क्रिकेटर नवदीप सैनी ने उदयपुर में शादी सम्पन्न

शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की

 | 
navdeep saini

उदयपुर 24 नवंबर 2023। इंडियन टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अपनी गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना से उदयपुर के देबारी स्थित आनंदम रिसोर्ट में गुरुवार बीती रात शादी कर ली। 31 वर्षीय सैन ने अपने जन्मदिन के दिन गुरुवार को अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी।

navdeep saini

शादी में दोनों के परिवार और रिश्तेदार शामिल हुए। सैनी हरियाणा के करनाल से ताल्लुक रखते हैं और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। सैनी को इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आरपी सिंह और राहुल तेवतिया आदि ने सोशल मीडिया पर शादी की बधाई दी है।

Navdeep Saini

यह शादी पहले पंजाबी और फिर हिंदु रीति रिवाज से हुई। शादी में दोनों के परिवार और​ रिश्तेदार सहित करीब 30 से 35 लोग शामिल हुए। उदयपुर के पंडित वनवारी शरण शास्त्री ने इस शादी में हिंदु रीति रिवाज से फेरे कराए। बता दें, इसी साल फरवरी 2023 में ​इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या भी उदयपुर में नताशा के साथ विवाह बंधन में बंधे थे।

Navdeep Saini

नवदीप सैनी भारतीय टीम के तीनों ही फॉर्मेट में खेल चुके हैं लेकिन साल 2021 के बाद से वह किसी भी फॉर्मेट में इंटरनेशनल स्तर पर नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने अब तक के अपने कॅरयर में 2 टेस्ट, 8 वनडे और 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलकर कुल 23 विकेट अपने नाम किए हैं।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News