वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के अवार्ड, अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट, कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस


वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के अवार्ड, अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट, कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस

69वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी

 
national film award

नई दिल्ली के विज्ञानं भवन में 69वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी आज मंगलवार कोआयोजित की गई।  बीते ज़माने की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री वहीदा रहमान को फिल्मों में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मान प्रदान किया

waheeda rehman

दिसंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइज फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। फिल्म में अल्लू अर्जुन एक मजदूर बने हैं, जिसकी ख्वाहिशें किसी राजा के जैसी हैं। फिल्म की स्टोरी लाइन आम जिंदगी से जुड़ी थी, जिसे अल्लू अर्जुन ने बखूबी निभाया। फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 332 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Allu Arjun

फरवरी 2021 में रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाडी के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया , गंगूबाई काठियावाड़ी एक असल जिंदगी की कहानी है। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया का बड़ा नाम थीं। बताया जाता है कि उन्हें पति ने महज पांच सौ रुपए के लिए बेच दिया था। इसके बाद उन्हें प्रॉस्टिट्यूशन के लिए मजबूर किया गया था। आलिया भट्‌ट ने गंगूबाई के डार्क कैरेक्टर को बखूबी निभाया। गंगूबाई के सेक्स वर्कर बनने का दर्द, राजनीति की ताकत मिलने की अकड़ को आलिया ने पर्दे पर पूरी शिद्दत से निभाया।

alia bhatt

गंगूबाई काठियावाड़ी ने एक नहीं बल्कि तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीते। फिल्म के लिए आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। संजय लीला भंसाली को बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट स्क्रीनप्ले का नेशनल अवॉर्ड मिला। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 209.77 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

कृति सेनन को भी आलिया भट्ट के साथ फिल्म मिमी के बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। जुलाई 2021 में OTT पर रिलीज हुई फिल्म मिमी एक फोक डांसर की कहानी है, जो फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती है। ऐसे में पैसों के जुगाड़ के लिए वह सरोगेसी मदर बनने के लिए तैयार हो जाती है। इस फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी को भी बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

kriti sanon

वहीँ आर. माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन के संघर्ष की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नंबी नारायणन पर देशद्रोह का आरोप लगा और कैसे इससे वह मुक्त होकर PSLV का इंजन बनाते हैं। इस फिल्म में एक्टिंग से लेकर राइटिंग और डायरेक्शन तक सब कुछ आर. माधवन ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी था।

R Madhvan

इसी प्रकार बेस्ट डायरेक्टर निखिल महाजन को 'गोदावरी द होली वाटर के लिए दिया गया जबकि बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी को दिया गया। बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर का अवार्ड एम् एम् किरवानी (RRR) और देवी श्री प्रसाद (पुष्पा) को दिया गया।    

बेस्ट चिल्डर्न मूवी 'गाँधी एंड कंपनी' को, बेस्ट हिंदी फिल्म और बेस्ट सिनेमाटोग्राफी के लिए 'सरदार उधम' को अवार्ड दिया गया। बेस्ट गुजराती फिल्म छेल्लो शो को दिया गया। फिल्म छेल्लो शो के बाल कलाकार भावेन राबरी को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवार्ड भी मिला। बेस्ट मराठी फिल्म के लिए एकदा कायझाला, बेस्ट मलयालम फिल्म के लिए होम, बेस्ट तेलुगु फिल्म के लिए ओपन्ना, बेस्ट कन्नड़ फिल्म के लिए 777 चार्ली को अवार्ड दिया गया। 

इसी प्रकार बेस्ट लिरिक्स के लिए चंद्र बोस (कोंडा पोलम), बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए काल भैरव (RRR), बेस्ट फीमेल प्लैबैक सिंगर श्रेया घोषाल (इराविन निझल) , बेस्ट कोरियॉग्रफर प्रेम राक्षिष्ठ (RRR) को दिया गया वहीँ स्पेशल ज्यूरी अवार्ड विष्णु वर्धन को शेरशाह फिल्म के लिए दिया गया।      
  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal