शहर के युवा फिल्म निर्देशक सौरभ की फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज

31 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार प्राप्त

 | 
saurabh laskkar

उदयपुर 13 जनवरी 2023। शहर के युवा फिल्म निर्देशक और लेखक सौरभ लक्षकार की फिल्म  ‘एन इंडियन गर्ल’  डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इस फि़ल्म को 31 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार प्राप्त हुए है। 

साथ ही फि़ल्म की अभिनेत्री मिसेज इंडिया और मिसेज अर्थ प्रियंका खुराना गोयल को 6 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सौरभ को 3 सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर के पुरस्कार भी प्राप्त हुए है। शहर की गोद में पले युवा निर्देशक सौरभ लक्षकार की इस उपलब्धि को बॉलीवुड के साथ ही शहर के फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों में सराहा जा रहा है। 

मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद दस साल पूर्व फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले सौरभ ने उदयपुर और मुंबई में कई शॉट्र्स फिल्म्स, एडवरटाइजमेंट, म्यूजिक वीडियो और एक वेब सीरीज का निर्माण किया हैं।

31 से  अधिक पुरस्कार प्राप्त कर चुकी फिल्म ‘एन इंडियन गर्ल’ एक लघु फिल्म है, जिसमें मिसेज इंडिया और मिसेज अर्थ प्रियंका खुराना गोयल प्रमुख अभिनेत्री के रूप में है। यह चार लड़कियों के जीवन पर आधारित कहानी है, जो पूरी तरह से अलग हालातों में जी रही हैं। इनके अपने स्वभाव, समस्याएं और हालात होते हैं, जिनको ये लड़कियां कैसे संभालती हैं और अपनी चुनौतियों से कैसे लड़ती हैं वहीं इस फिल्म में दिखाया गया हैं।  

फिल्म का निर्माण वीपीआर एंटरटेनमेंट और प्रस्तुत काला चश्मा एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। फि़ल्म की सिनेमेटोग्राफी यशवंत साहू, सह लेखन सुमित मेनारिया, इंद्रदत्त व्यास और अजयपाल सिंह राव ने किया हैं, संगीत सहिल जोनस ने दिया है और संकलन अधिकारी मनीष जैस है ।  

सौरभ की इस फि़ल्म ने ना सिर्फ उदयपुर बल्कि राजस्थान के इतिहास में सबसे ज्यादा पुरस्कार प्राप्त करने वाली फिल्म में अपना नाम इतिहास में दर्ज करवाया है। सौरभ को उनकी शार्ट फिल्म ‘एन इंडियन गर्ल’ के लिये टीसीएल चाइनीज़ थिएटर्स, लॉस एंजेलेस संयुक्त राज्य अमेरिका से सर्वश्रेष्ठ फिल्म डायरेक्टर का अवार्ड मिला और देश के अलग-अलग 2 अन्य फि़ल्म फेस्टिवल में उन्हें सर्वश्रेठ निर्देशक से पुरस्कृत किया गया। कुछ दिनों पूर्व सौरभ के निर्देशित म्यूजिक वीडियो ‘तेरे आने से पहले’ जो ज़ी म्यूजिक पर रिलीज किया गया था।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News