फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन उदयपुर में
दैनिक भास्कर की राजस्थान में 23वीं वर्षगांठ पर उत्सव में भाग लेने आये
| Feb 17, 2020, 22:53 IST
उदयपुर 17 फ़रवरी 2020। कहो ना प्यार है, लक्ष्य, कोई मिल गया, धूम 2, मिशन कश्मीर जैसी सुपर हिट फिल्मो के अभिनेता और बॉलीवुड के सुपर स्टार ऋतिक रोशन आज लेकसिटी के मेहमान बने।
ऋतिक रोशन आज दैनिक भास्कर की राजस्थान में पदार्पण की 23वी वर्षगांठ पर भास्कर उत्सव में भाग लेने उदयपुर में आये जहाँ उन्होंने फतहसागर के रानी रोड स्थित इंद्रलोक गार्डन में भास्कर उत्सव में फैंस के साथ धमाल मस्ती की।
ऋतिक रोशन को लाइव देखने के लिए युवाओ की भीड़ उमड़ पड़ी. ऋतिक ने भी फैंस को निराश नहीं करते हुए खूब मस्ती की। युवा फैंस में अपने चहेते अभिनेता को मोबाइल कैमरे में कैद करने की होड़ दिखी। वहीँ सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए भी युवाओ में क्रेज़ दिखा।
