स्वतंत्रता दिवस पर बनायी फिल्म प्रत्याशा कल होगी रिलीज

यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज होगी
 | 
शहर के उभरते कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस के परिप्रेक्ष्य में बनायी 10 मिनिट की लघु फिल्म प्रत्याशा का निर्माण किया

उदयपुर 14 अगस्त 2020 । शहर के उभरते कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस के परिप्रेक्ष्य में बनायी 10 मिनिट की लघु फिल्म प्रत्याशा का निर्माण किया, जो कल यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज होगी।

फिल्म का फिल्मांकन शहर के विभिन्न स्थलों पर किया गया। फिल्म में युवाओं को नकारात्मक परिस्थिति से उभरने का संदेश है। इस लघु फिल्म का कथानक व निर्देशन अन्नत अविनाश भण्डारी व ऋशि नाहर द्वारा किया गया। 

फिल्म में कृष्णा वैष्णव, कार्तिक नंदावत, कश्यप गोहिल, खुशी पालीवाल, हार्दिक कुमावत व हनी ने भूमिका निभायी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News