आर्ट फ़िल्म 'अर्जी' में नज़र आएंगे क्राइम पेट्रोल फेम गुलशन पांडे

उदयपुर में पूरी हुई शूटिंग

 | 
arzi film

उदयपुर 18 जून 2024। क्राइम पेट्रोल सीरियल से एक दबंग पुलिस ऑफिसर की छवि बना चुके गुलशन पांडे ने उदयपुर में एक आर्ट फ़िल्म की शूटिंग पूरी की। 

इस फ़िल्म में उदयपुर के थियेटर आर्टिस्ट्स को भी मौका दिया गया है। दिग्गज प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म का नाम अर्जी है, जो करीब एक माह बाद रिलीज होगी। 

फ़िल्म में मुख्य किरदार निभा रहे गुलशन पांडे ने बताया कि यह फ़िल्म एक हैंडीकैप्ड महिला डांसर के सपनो से जुड़ी है। इसमे बताया गया है कि विपरीत परिस्थितयो में भी कैसे महिलाएं अपनी कला के दम पर देश का नाम रोशन कर रही है। 

फ़िल्म के निदेशक अभिषेक जोशी ने बताया कि इस फ़िल्म की कहानी हिमांशु भट्ट ने लिखी है और डीओपी यश पण्डियार साहू है। फ़िल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है और पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य केसीएल द्वारा दिया जा रहा है। आगामी एक माह में इसका पोस्ट प्रोडक्शन पूरा करने के बाद फ़िल्म को फेस्टिवल्स में भेजी जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News