भारत के 'सबसे बड़े चैंपियन' पंकज आडवाणी पत्नी संग पहुंचे लेकसिटी

स्नूकर और बिलयर्डस पंकज अडवाणी ने अपनी पत्नी सानिया शददपूरी के साथ बोटिंग और झीलों के किनारे राजस्थानी व्यंजनों का भी उठाया लुत्फ़ 

 | 
Pankaj Advani

पंकज आडवाणी पंकज पद्मभूषण, अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न समेत कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं।   

स्नूकर और बिलयर्डस में कुल 23 खिलाब जीतने वाले खिलाड़ी पंकज अडवाणी अपनी पत्नी सानिया के साथ लेकसिटी के मौसम और झीलों का लुत्फ उठा रहे है। लेकसिटी में पंकज अडवाणी ने अपनी पत्नी सानिया के साथ 36वां जन्मदिन मनायापंकज अडवाणी ने अपनी पत्नी सानिया शददपूरी के साथ बोटिंग और झीलों के किनारे राजस्थानी व्यंजनों का भी लुत्फ़ उठाया। जिसकी जानकारी उन्होनें सोशल मिडिया पर फोटोज शेयर करके दी।

pankaj advani

लेकसिटी की झीलों को बेहद करीब से देखने के बाद पंकज आडवाणी ने कहा कि  उदयपुर पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है। मैं लंबे समय से यहां आने की कोशिश में था। अब इस खूबसूरती को नजदीक से देखने का मौका मिला है। पंकज आडवाणी ने इसी साल 6 जनवरी को मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सानिया शददपूरी के साथ शादी की थी। आपको बता दे कि पंकज आडवाणी अंतरराष्ट्रीय भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी हैं।

pankaj advani

उन्होंने मात्र 19 वर्ष की उम्र में 3 विश्व खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। पंकज अब तक 23 बार विश्व चैंपियन बन चुके हैं। पंकज पद्मभूषण, अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न समेत कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News