MLSU-"प्रैक्टिकल एक्स्पोज़र ऑन स्टॉक मार्केट, ट्रेडिंग एंड ट्रांजैक्शन" पर इंडस्ट्रियल विजिट
उदयपुर 19 नवंबर 2025। मास्टर वॉक वोकेशन (लेखांकन, कराधान एवं अंकेक्षण) लेखा एवं सांख्यिकी विभाग, सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रैक्टिकल एक्स्पोज़र ऑन स्टॉक मार्केट, ट्रेडिंग एंड ट्रांजैक्शन" पर बुधवार, 19 नवंबर 2025 को इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन किया गया।
पाठ्यक्रम निदेशक प्रोफेसर शूरवीर सिंह भाणावत बताया कि यह कोर्स कौशल ज्ञान पर आधारित है और इस कोर्स में प्रैक्टिकल ज्ञान की महत्ता को बताया।
कोर्स की संयोजक डॉ आशा शर्मा ने बताया कि प्रोग्राम के एम वॉक प्रथम, तृतीय और बी वॉक पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्रियेश सिक्योरिटी में जाकर स्टॉक ट्रेडिंग करना, डेरिवेटिव्स, बाय, सेल, शॉर्ट सेल, शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के टिप्स, ट्रांजैक्शंस करना आदि टॉपिक्स पर प्रैक्टिकल ज्ञान अर्जित किया।
कार्यक्रम का संचालन एम वॉक की फैकल्टी सीए शिवानी भंडारी ने किया।
