कपिल शर्मा शो की अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने उदयपुर में मनाया 33वां जन्मदिन

अपने बर्थ डे के लिए वह उदयपुर की हैरिटेज होटल तथा देवीगढ़ पैलेस में ठहरीं थीं।

 | 
sumona

अपने इस जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने उदयपुर को चुना और अकेली उदयपुर आईं

उदयपुर।  द कपिल शर्मा शो की 'भूरी' अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने झीलों की नगरी उदयपुर में अपना 33वां जन्म दिन दिन मनाया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को फोटो शेयर की है जिसमें लेकसिटी की एक होटल के पूल में डुबकी लगाने का आनंद ले रही हैं। अपने बर्थ डे के लिए वह उदयपुर की हैरिटेज होटल तथा देवीगढ़ पैलेस में ठहरीं थीं।

सुमोना चक्रवर्ती गुरुवार 24 जून को 33 साल की हो गईं। अपने इस जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने उदयपुर को चुना और अकेली उदयपुर आईं। उदयपुर यात्रा के दौरान बिताए पलों को उन्होंने शेयर किया है। बर्थ डे केक के अलावा स्विमिंग पूल और होटल की फोटो अपने इस्टाग्राम पर भी उन्होंने शेयर की है।

अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती 'कस्तूरी', 'कसम से', 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'जमाई राजा' जैसे कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वह किक, बर्फी जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं। इसके बाद वह द कपिल शर्मा चर्चित शो का अभिन्न हिस्सा रही हैं।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News