खतरों के खिलाडी 11 की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन ने उदयपुर में सेलिब्रेट किया बर्थ डे

खतरों के खिलाडी 11 की सबसे यंग कंटेस्टेंट है अनुष्का सेन

 | 
Anushka Sen

पेरेंट्स ने की लग्जरी वॉच गिफ्ट

लेकसिटी उदयपुर में मानसून के मेहरबान होते ही सेलिब्रिटिज का आना शुरु हो गया है। खतरों के खिलाडी 11 शो की सबसे यंग कंटेस्टेंट अनुष्का सेन लेकसिटी में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। अनुष्का सेन अपने पेरेंट्स के साथ अपना जन्मदिन मनाने लेकसिटी आई है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मिडिया पर शेयर की है।

anushka sen

इसी के साथ अनुष्का सेन के 19वें बर्थडे पर एक्ट्रेस के पेरेंट्स ने उन्हें लग्जरी वॉच गिफ्ट की है। जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मिडिया पर शेयर की है। वहीं, अनुष्का अपने पेरेंट्स झीलों के किनारे बोटिंग करते हुए नज़र आई।

anushka sen

आपको बता दे कि छोटी सी उम्र में ही अनुष्का सेन ने काफी प्रसिद्धि हासिल कर ली है। उन्होनें 2011 में छोटे पर्दे पर काम करना शुरु किया। सबसे पहले उन्होने जीटीवी के प्रोग्राम यहां मैं घर-घर खेली में काम किया इसके बाद अनुष्का सेन ने देवों के देव महादेव में छोटी पार्वती का रोल किया। इस सिरियल से उन्हें काफी प्रसिद्धि हासिल हुई। अनुष्का सेन इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 शो में जबरदस्त स्टंट्स परफॉर्म करते हुए दिखाई दे रही हैं। अनुष्का शो की सबसे यंग कंटेस्टेंट हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News