माॅडल भी दे रहे है लाॅक डाउन में घर रहने का संदेश
उदयपुर 6 अप्रैल 2020। क्रियेशन ग्रुप द्वारा शहर एवं राज्य के विभिन्न माॅडल का फोटो शूट किया गया। जिसमें माॅडल लाॅक डाउन में अपने-अपने घरों में रह कर विभिन्न तरीकों से आमजन को घर में रहने का संदेश दे रहे है।
क्रियेशन ग्रुप के राजेश शर्मा ने बताया कि सभी माॅडल का स्टे होम थीम पर फोटो शूट किया गया। जिसमें माॅडल्स ने अपनी क्रियेटिविटी दिखाते हुए किसी ने अपने चेहरे पर तो किसी ने हथेली पर, किसी ने पेपर पर तो किसी ने कपड़ो पर विभिन्न माॅडलिंग प्रपोज में स्टे होम का संदेश देते हुए फोटो शूट किया।
संस्था की मीना शर्मा ने बताया कि सभी माॅडल्स ने यही संदेश दिया कि इस समय अपने घरों में रह कर न केवल स्वयं वरन् दूसरों को भी सुरक्षित करें। राजेश शर्मा ने बताया कि माॅडल्स ने घर में बैठ कर उत्साह एवं उमंग के साथ किस प्रकार समय व्यतीत कर सकते है,उसका उदाहरण प्रस्तुत करने का यह प्रयास किया। माॅडल ने कोरोना वायरस से किस प्रकार बचा जा सकता है, उसकों भी दिखानें का प्रयास किया।
