मूवी के शौकीन 1 फरवरी से जा सकेगें सिनेमाघर

1 फरवरी से स्वीमिंग पूल भी होगें अनलॉक

 | 
केंद्र की ओर से जारी की गाइडलाइन, अब दर्शक 1 फरवरी से सिनेमाघर जा सकेगें सभी सिनेमाघरों में फिर से चहल पहल नज़र आएगी

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 महीनों से सिनेमाघर और स्वीमिंग पूल बंद थे। केंद्र की ओर से जारी की गाइडलाइन में अब दर्शक 1 फरवरी से सिनेमाघर घर जा सकेगें। अब सभी सिनेमाघरों में फिर से चहल पहल नज़र आएगी। ऐसे ंमें सभी सिेनेमाघर वालों के खुश खबरी है क्याेंकि कई महीनों से सभी सिनेमाघर वालों का नुकसान हो रहा था।

आपको बता दे कि सिनेमाघरों में रोजाना 5 से 6 शो होते हैं। रोजाना 10 लाख रुपए से ज्यादा का बिजनेस होता है। वहीं इतने महीनों से बंद रहने से 30 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। अब इनके वापस खुलने से यहां स्टाफ को भी फायदा होगा। और साथ ही काम भी करने को मिलेगा। 

इसके साथ ही अब स्वीमिंग पूल लॉकडॉउन के बाद 1 फरवरी से खोले जा रहे है। शहर के खेलगांव आरएनटी मेडिकल कॉलेज, आरसीए और बीएन स्वीमिंग पूल 1 फरवरी से यहां पर अभ्यास करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News