कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की उदयपुर में शादी की चर्चा
उदयपुर 3 दिसंबर 2025। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन और सिंगर नूपुर सेनन अगले महीने 8 या 9 दिसंबर को उदयपुर में शादी की चर्चा चल रही है। हालाँकि इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की छोटी बहन सर्दियों में एक ग्रैंड शादी करना चाहती हैं, जो उदयपुर के एक होटल में हो रही है। सेरेमनी ज्यादातर प्राइवेट होगी लेकिन 'स्टार-स्टडेड' होगी, जिसमें परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के कुछ खास मेहमान शामिल होंगे।
माना जा रहा है कि अभी डेकोर अरेंजमेंट और हॉस्पिटैलिटी की बातचीत चल रही है, जिससे खबरों को बल मिल रहा है। कहा जा रहा है कि सेरेमनी के पहले दिन, 8 जनवरी को मेहंदी और संगीत फंक्शन के साथ सेलिब्रेशन शुरू होगा और उसके अगले दिन शादी की मुख्य रस्में होंगी। हालांकि अब तक किसी की भी तरफ से कोई ऑफिशियल बयान या अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
उदयपुर बना बॉलीवुड का पसंदीदा स्पॉट
उदयपुर लंबे समय से ग्रैंड शादियों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक बन गया है, जिसमें सबसे नई शादी एक NRI अरबपति परिवार की हुई, जिसमें बॉलीवुड के बड़े नामों को इनवाइट किया गया, जिसमें रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, करण जौहर, वरुण धवन और भी बहुत कुछ शामिल हैं।
इससे पहले, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, रवीना टंडन और अनिल थडानी, नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय, श्रेया सरन और आंद्रेई कोसचीव, साथ ही ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने उदयपुर में शादी की है।
Source: Media Reports
Image Source: Instagram
#NupurSanon #KritiSanon #UdaipurNews #UdaipurWedding #RajasthanNews #DestinationWedding #BollywoodWedding #UdaipurCelebUpdates #UdaipurHotels #WeddingInUdaipur #BollywoodNews #Udaipur2025
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
