परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की लेकसिटी में शादी की चर्चा

हालाँकि अभी शादी की तारीख भी तय नहीं हुई है, संभवतया नवंबर दिसंबर में दोनों की शादी हो सकती है

 | 
parineeti chopra and raghav chaddha

उदयपुर 10 जून 2023। हाल ही में मई महीने की 27 तारीख को बॉलीवुड एक्‍ट्रेस परिणीति चोपड़ा उदयपुर पहुंची थी। तब बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी को लेकर चर्चा चली थी। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह जोड़ी फिर से चर्चा में है। अब खबर है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में शादी करने वाले हैं। इसके लिए शहर के एक लग्‍जरी र‍िजॉर्ट को चुना गया है और तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मीडिया र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव ने उदयपुर के पिछोला झील के किनारे एक मशहूर फाइव स्टार होटल र‍िजॉर्ट में शादी करने का फैसला किया है। अपुष्ट जानकारी के मुताबिक परिणीति और राघव अभी होटल से अपनी जरूरतों के हिसाब से डील फाइनल करने में जुटे हुए हैं। हालाँकि अभी शादी की तारीख भी तय नहीं हुई है। संभवतया नवंबर दिसंबर में दोनों की शादी हो सकती है।  

उल्लेखनीय है की वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर उदयपुर ने कई सेलिब्रिटी और शाही शादिया हो चुकी है। जिनमे हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की शादी की रस्म भी उदयपुर में हुई थी।  इससे पूर्व अभिनेत्री रवीना टंडन, साऊथ स्टार निहारिका, देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अम्बानी की बेटी और कई चर्चित हस्तियों की शादी उदयपुर में हो चुकी है।   


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News