किंग कोहली और अनुष्का शर्मा के घर आया प्रिंस कोहली

बेटे का नाम रखा एकदम हटकर

 | 
virat kholi second child

उदयपुर, 21 फरवरी। भारतीय क्रीकेट टीम के स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर पेरेंट्स बन गए है। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुशखबरी दी है। अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी की पोस्ट शेयर करते हुए अनुष्का ने अपने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है। जो बहुत ही यूनिक है। 

d

अनुष्का ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। अनुष्का ने पोस्ट शेयर किया- सभी को ये बताते हुए हमे बहुत खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में वेलकम किया। हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत पल बस आपकी दुआएं और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय प्लीज हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें। 

बेटे Akaay को दिया जन्म

dd

विराट और अनुष्का के इस पोस्ट के बाद फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी प्यार की बौछार कर दी है और बेटे के नाम की तारीफ भी कर रहा है। अनुष्का-विराट ने बेटी की तरह ही बेटे का नाम भी बहुत यूनिक रखा है। विराट को पापा बनने पर सचिन तेंदुलकर ने बधाई दी है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News