प्यार का पंचनामा फेम सोनाली सहगल 9 फरवरी को उदयपुर में

 | 

उदयपुर 8 फरवरी 2020। प्यार का पंचनामा मूवी फेम सोनाली सहगल कल यहां लेकसिटी की खुबसूरत वादियों मे बसे लोगो की खुबसूरती मे चार चांद लगाने के लिए आएगी। वह यहाँ सुखाडिया सर्कल पर 9 फरवरी को उद्घाटित हो रहे बाउंस सलून एंड मेक ओवर स्टूडियों की दूसरी ब्रांच का शुभारंभ करेगी। 

सोनाली सहगल कल दिन में 12 बजे  बाउंस सलून का शुभारंभ करने के साथ ही लेकसिटी वासियों से भी रूबरू होगी और उनके साथ बातचीत भी करेगी। बाउंस की पहली शाखा का उद्घाटन 5 नवंबर 2017 को अशोक नगर मेन रोड पर छोटे पर्दे की बड़ी अदाकारा इच्छा के नाम से मशहूर उतरन फेम टीना दत्ता ने किया था।

संचालिका माया चौधरी ने बताया कि उदयपुर राईटस को और खुबसूरत बनाने के लिए खुल रहे बाउंस सलून का उद्घाटन करने के बाद सोनाली उदयपुर वासियों से भी मिलेगी, जिसके लिए सेलून के बाहर एक भव्य मंच तैयार किया जायेगा, जहां से वो अपने प्रशंसको का अभिवादन करते हुए उनसे बात करेगी और उनकी बात को भी सूनेगी। कार्यक्रम को मशहूर एंकर आरजे सूरी और प्रतीक्षा दवे द्वारा होस्ट किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News