राघव परिणीति शाही शादी अंतिम विदाई के साथ संपन्न

नव विवाहित जोड़े का आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है

 | 
raghav parineeti

पिछले दो दिनों से उदयपुर में चल रही बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियो से सजी शाही शादी सोमवार को अतिथियों की विदाई के साथ संपन्न हुई। रविवार देर शाम आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्डा और अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा परिणय सूत्र में बंधे उसके बाद विदाई की रस्म अदा की गई। 

सोमवार सुबह से ही उदयपुर पहुंचें मेहमानों फिर से लौटने लगे। इसी के साथ नव विवाहित जोड़ा राघव और परिणीति भी सोमवार दोपहर 2 बजे लीला पैलेस से रवाना होकर पिछोला की जेटी पर पहुंचे। राघव चड्डा वाइट शर्ट और ब्लू पेंट में नज़र आये तो वही उनके साथ उनकी हमसफ़र भी पिंक और ब्लू ऑउटफिट नज़र आई। जेटी पर पहुंचते ही दोनों ने फोटो शूट भी करवाए। दोनो के चेहरों पर हल्की मुस्कान थी। 

raghav parineeti

जेटी पर फ़ोटो शूट के दौरान राघव ने हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का अभिवाद किया। करीब 5 मिनट के फोटो शूट के बाद दोनों हाई सिक्योरिटी के बीच डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। नव विवाहित जोड़े का आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

raghav parineeti

आपको बता दें कि तीन दिन अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग को यादगार बनाने के लिए राघव और परिणीति लेकसिटी पहुंचे थे जहां राघव का परिवार लेक पैलेस और परिणीति का परिवार द लीला पैलेस में ठहरा था। उदयपुर में हुई शाही शादी में चूड़ा, हल्दी, मेहंदी, संगीत, सेहराबन्दी, बारात निकासी के साथ वरमाला, फेरे और विदाई जैसी सेरेमनी के बाद ग्रेंड रिसेप्शन का आयोजन हुआ था। जिसमें कई नेता और अभिनेता शामिल हुए थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News