Update-राघव परिणीति रॉयल वेडिंग-लेकसिटी में VIP मेहमानो का आना शुरू

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंचे 

 | 

उदयपुर 23 सितंबर 2023। आप नेता और सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी के समारोह आज से लेकसिटी उदयपुर में शुरू हुए। चूड़ा सेरेमनी से शादी समारोह का आगाज हुआ है तो वही दूसरी और मेहमानों का पहुंचना लगातार जारी है।

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंचे 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आप नेता राघव चड्ढा की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी में हिस्सा लेने उदयपुर पहुंचे।  जहाँ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया  

प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति चोपड़ा को नई शुरुआत की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम की स्टोरी पर परिणीति का फोटो लगाया है। प्रियंका के शादी में शामिल होने पर संशय बरकरार है। सोशल मीडिया पर बधाई देने से शादी में शामिल होने की संभावना कम है।

raghv pariniti royal wedding

एयरपोर्ट पर आप पार्टी के नेता संजय सिंह सहित कई मेहमान शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे। एयरपोर्ट पर पंजाबी परंपरा के अनुसार मेहमानों का स्वागत किया गया तो वहीं शादी में शामिल होने आए मेहमान भी ढोल नगाड़ों पर नाचते झूमते नजर आए।

 इस दौरान आप पार्टी के नेता संजय सिंह ने राघव और परिणीति को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आगामी जीवन मंगलमय होने की कामना की। आपको बता दे कि आज चूड़ा सेरेमनी के अलावा हल्दी, मेहंदी और संगीत नाइट का भी आयोजन होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News