उदयपुर में शादी के बाद हैदराबाद रवाना हुए रश्मिका विजय

3 और 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा

 | 

उदयपुर 28 फ़रवरी 2026। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा शादी के बाद शुक्रवार दोपहर उदयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। 

जहाँ रश्मिका रेड सूट में नजर आईं और पति विजय का हाथ थामे एयरपोर्ट पहुंचीं। वहीं विजय लाइट पिस्ता कलर के कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए। दोनों ने एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस का अभिवादन स्वीकार किया, फ्लाइंग किस दी और सिर झुकाकर उनका आभार जताया।

दोनों ने 26 फरवरी को पारंपरिक तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की। शादी समारोह में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई खास मेहमान शामिल हुए। इनमें निर्देशक तरुण भास्कर, अभिनेत्री ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा समेत अन्य करीबी लोग मौजूद रहे। इसके अलावा फिल्म ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी हैदराबाद के लिए रवाना हुए। 

रश्मिका और विजय की शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों और राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

#RashmikaMandanna #VijayDeverakonda #CelebrityWedding #UdaipurNews #UdaipurWedding #RajasthanNews #HyderabadReception #SouthCinema #BollywoodNews #EntertainmentNews #UdaipurUpdates #RajasthanTrending