रश्मिका-विजय की शादी उदयपुर में 26 फ़रवरी को
Hotel Mementos में चल रही तैयारियां
| Feb 23, 2026, 17:15 IST
उदयपुर 23 फ़रवरी 2026। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर उदयपुर में चर्चाएं तेजी से फैल रही हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 26 फरवरी को तय की गई है और इसके लिए लोकेशन एक्लिंगजी की पहाड़ियों में स्थित Hotel Mementos by ITC Hotels को चुना गया है। होटल में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिससे इस खबर को और हवा मिल रही है।
हाल ही में दोनों कलाकारों को एयरपोर्ट पर भी देखा गया, जिसके बाद फैंस के बीच उत्साह और अटकलें और बढ़ गई हैं। हालांकि, अभी तक इस शादी को लेकर दोनों सितारों या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
