बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन उदयपुर में

रवीना टंडन ने 2004 में शादी भी लेकसिटी में ही रचाई थी

 | 
raveena tondon

उदयपुर 28 नवंबर 2021।  लेकसिटी में पर्यटन और शादियों के सीज़न में सेलिब्रिटी का आना जाना लगा रहता है।  आज रविवार को वेटरन बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी उदयपुर पहुंची।  रवीना टंडन यहाँ एक निजी चैनल के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने उदयपुर पहुंची जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। 

उल्लेखनीय है की 2004 में रवीना टंडन ने लेकसिटी में ही एक बिज़नेसमैन अनिल थडानी से शादी रचाई थी।  इसके बाद से ही लेकसिटी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सुर्खियों में आया।  रवीना के बाद कई बॉलीवुड जोड़ो और देश के रईसों का उदयपुर एक पसंदीदा वेडिंग स्थल बन गया। हालाँकि इसके पहले भी यहाँ शाही शादियां हो चुकी है लेकिन रवीना की शादी ने मिडीया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। 

अब बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी भी उदयपुर में होने की चर्चा ज़ोरो से चल रही है। हालाँकि इसका उत्तर भविष्य में ही मिला पायेगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News