उदयपुर में हुई हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन नितिन नोहरिया की बेटी की शाही शादी

अंबानी परिवार ने भी शादी समारोह में की शिरकत

 | 
hotel udaivilas udaipur

उदयपुर,1 जनवरी 2024। झीलों की नगरी के नाम से विख्यात राजस्थान का उदयपुर शहर एक बार फिर शाही शादी का गवाह बन रही है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन नितिन नोहरिया की बेटी रीवा नोहरिया की शाही शादी का गवाह बना। शादी के सभी समारोह उदयपुर के फाइव स्टार होटल उदयविलास में 29 से 31 दिसंबर तक आयोजित हुए। जिसमे उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पत्नी नीता अंबानी के साथ शिरकत की। उनकी बेटी ईशा अंबानी भी पति आनंद पीरामल के साथ शादी में पहुंचीं।

झीलों की नगरी के नाम से मशहूर राजस्थान का शहर उदयपुर. जब भी उदयपुर का नाम सुनते हैं, तो दिमाग़ में आलीशान विरासती होटल और दूर तक फैली खूबसूरत झीलें दिमाग़ में आती है. इसी ख़ूबसूरती और साफ़ वातवरण के दीवाने लोग यहाँ शादियां करने आते हैं। चाहे फ़िल्म जगत से जुड़े लोग हों या राजनीति से जुड़े लोग हों या फिर उद्योगपति, उदयपुर वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए पहली पसन्द बन गया है। 

रीवा और ईशा अंबानी लंबे समय से दोस्त है

बता दें, नोहरिया से अंबानी परिवार के पारिवारिक रिश्ते हैं। दरअसल, ईशा अंबानी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ही पढ़ी हुई हैं। इसलिए रीवा नोहरिया और ईशा अंबानी लंबे समय से दोस्त हैं। ईशा अंबानी व उनके पति आनंद पीरामल शुक्रवार को ही उदयपुर पहुंच चुके थे। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी शनिवार को यहां आए। सभी रविवार को देर शाम वापस मुंबई के लिए रवाना हो गए। एनआरआई रीवा नोहरिया की शादी जैच डीनन से हुई। दोनों यूएसए में ही बसे हैं। नितिन नोहरिया 2010 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पहले डीन बने थे। के भारतीय मूल के पहले डीन बने थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News