महाराणा प्रताप का इतिहास जान उत्साहित हुई सायना

मोती मगरी का किया भ्रमण

 | 
saina nehwal

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि देश में महाराणा प्रताप से बड़ा कोई योद्धा नहीं                              

बेैडमिन्टन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ मोती मगरी का भ्रमण किया। जहां उन्होंने महाराणा प्रताप के स्मारक पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
 

मोती मगरी स्मारक समिति के सचिव युद्धवीरसिंह शक्तावत ने बताया कि इस अवसर पर उन्हें महाराणा प्रताप के इतिहास की जानकारी दी गई। उनका इतिहास जान वह काफी उत्साहित दिखी। सायना को महाराणा प्रताप के आयुध,उनकी युद्धनीति,रणकौशल की विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्हेांने कहा कि देश में महाराणा प्रताप से बड़ा कोई योद्धा नहीं हुआ। आपको बता दे कि बैडमिंटन  खिलाड़ी साइना नेहवाल रविवार को अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ उदयपुर आई हुई थी। जहां उन्होंने अपने पति के साथ पिछोला झील के बीच बनी लेक पैलेस में कैंडल लाइट डिनर किया। वहीं बोटिंग कर झीलों की खूबसूरती को भी निहारा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News