एक्टर सैफ अली खान की बेटी अभिनेत्री सारा अली खान पहुंची उदयपुर

अभिनेत्री नीमच माता मंदिर में दर्शन करनी पहुंची

 | 
sarah ali khan

नीमच माता मंदिर के बाद एकलिंग मंदिर जा कर सोशल मिडिया पर की अपनी फोटोज शेयर

अभिनेत्री सारा अली खान बॉलीवुड के स्टाइलिश सितारों में से एक है। हाल ही में अभिनेत्री सारा अली खान उदयपुर आई हुई है। जहां उन्होनें झीलों का लुत्फ उठाते हुए नज़र आई। इसके साथ ही अभिनेत्री सारा अली ने नीमच माता मंदिर के भी दर्शन  किए। वहीं एकलिंग मंदिर जा कर सोशल मिडिया पर अपनी फोटोज शेयर की। 

सुनने में आया है कि वो यहां किसी शादी के सिलसिले में आई हुई है। हालांकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं कुछ दिनों पहले अभिनेत्री सारा अली खान कश्मीर और लद्दाख का ट्रिप करती हुई नज़र आई थी उन्होनें खुद सोशल मिडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की थी।

sarah ali khan

आपको बता दे कि सारा अगली बार अक्षय कुमार और धनुष के साथ अतरंगी रे में दिखाई देंगी। फिल्म की डबिंग फिलहाल चल रही है। और सारा ने बीेते दिनों के सेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। फिल्म आनंद एल राय द्वारा अभिनीत है। और भूषण कुमार द्वारा समर्थित है। फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News