सारा अली खान ने उदयपुर में बिता रही छुट्टियों के फोटो सोशल मीडिया में डाले

फरवरी में भी वह अपनी माँ का बर्थडे मनाने उदयपुर आई थी

 | 
sara ali khan

उदयपुर 4 अप्रैल 2023 । बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान लेकसिटी उदयपुर में अक्सर अपनी छुटियाँ बिताने आती है।  इन दिनों भी वह लेकसिटी में ही अपनी छुट्टियां बिता रही है।  जिनके फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किये है।  

sara lai khan

सारा अली खान इसी वर्ष फरवरी के पहले सप्ताह में भी उदयपुर आई थी।  तब वह अपनी माँ और बीते ज़माने की अभिनेत्री अमृता सिंह का जन्मदिन मनाने उदयपुर आई थी। उस समय सारा अली खान ने अपनी माँ अमृता सिंह के साथ बैठे हुए लेक पैलेस का फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। 

sara ali khan

पिछले वर्ष अक्टूबर माह में भी सारा अली खान उदयपुर आई थी जहाँ उन्होंने उदयपुर के मंदिरो नीमच माता मंदिर और एकलिंगजी के दर्शन के बाद बोहरा गणेश जी, जगदीश मंदिर और एक महादेव मंदिर के दर्शन किए थे। तब वह एक विज्ञापन की शूटिंग की सिलसिले में आई थी। 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News