शार्ट मूवी 'साइकिल' की शूटिंग शुरू

क्राइम पेट्रोल फेम गुलशन पांडे निभा रहे मुख्य किरदार

 | 
short movie cycle

उदयपुर। दिग्गज प्रोडक्शन ओर रॉ-  फिल्म्स की ओर से बनाई जा रही शॉर्ट मूवी साइकिल में मुख्य किरदार की भूमिका निभा रहे क्राइम पेट्रोल फेम गुलशन पांडे आज उदयपुर पहुंचे। 

उदयपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए गुलशन पांडे ने कहा कि एक मध्यमवर्गीय परिवार के रिश्तो की खूबसूरती को दर्शाती इस फिल्म में काम करना उनके लिए बेहद नया अनुभव होगा। इससे पहले वह क्राइम पेट्रोल में पुलिस की सख्त छवि के रूप में नजर आए हैं। 

उन्होंने साथी कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह फिल्म हर एक घर के हर एक व्यक्ति के दिल को छू जाएगी। गुलशन पांडे के साथ फ़िल्म में मुकुल जैन, प्रिया मिश्रा, रमेश नागदा, बाल कलाकार - हीरेन जोटवानी, काव्या हरकावत अपना अभिनय दिखाएंगे।

फिल्म के निर्माता दिग्गज प्रोडक्शन के निदेशक अभिषेक जोशी ने बताया कि इस फिल्म का नाम साइकिल रखा गया है जो एक छोटे से मध्यम वर्गीय परिवार के रिश्तो में बसी भावनाओं, समझ और मजबूरियों को दर्शाती है। जोशी ने बताया कि फिल्म को बनने में करीब 2 महीने का वक्त लगेगा वही अगले 2 दिन उदयपुर में ही गुलशन पांडे सहित अन्य कलाकारों के साथ इसकी शूटिंग को पूरा किया जाएगा।

फिल्म के निदेशक गौरव प्रभाकर ने बताया कि इस मूवी के फिल्मांकन में टेक्निकली रूप में किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में इसे अगर बड़े पर्दे पर भी चलाने का मौका मिला तब भी इस मूवी की क्वालिटी सक्षम होगी। प्रभाकर ने यह भी बताया कि मूवी को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड के लिए भी भेजा जाएगा, साथ ही लीडिंग प्लेटफार्म पर भी इसको रिलीज किया जाएगा इसके साथ ही मूवी के निर्माण के बाद इसकी ग्रांड लॉन्चिंग भी की जाएगी।

फ़िल्म में संगीत दे रहे एक्स फेक्टर फेम उदयपुर के ही शाहनवाज खान ने बताया कि  फ़िल्म के किरदारों ओर फ़िल्म की कहानी में जिस तरह की भावनाएं दर्शायी जाएगी बिल्कुल उसी तरह संगीत में भी दर्शकों को वही फील आएगा जिससे की फ़िल्म का संगीत भी इस फ़िल्म की कहानी और अभिनय की ही तरह लोगो के दिलो में बस जाए। पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ रंगकर्मी मुश्ताक समीर, फ़िल्म के  डीओपी ऋषभ सहित टीम के अन्य लोग मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News