साउथ सुपरस्टार्स की रॉयल शादी:विजय-रश्मिका लेंगे सात फेरे
उदयपुर 26 फ़रवरी 202। अरावली की पहाड़ियों के बीच साउथ स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सात फेरे लेंगे। शहनाइयों की धुन के बीच दोनों दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से विवाह करेंगे। इसके लिए बुधवार को ही साउथ से कई पंडित वेडिंग वेन्यू होटल मेंमेंटोस एकाया पहुंच गए थे।
रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडावा और विजय देवरकोंडा तेलुगु हिंदू परिवार से संबंध रखते हैं। रश्मिका के माता-पिता ने अपनी परंपरा निभाते हुए दूल्हे के परिवार को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए। विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने रश्मिका को पारंपरिक चूड़ियां भेंट कीं।
दूल्हा-दुल्हन की हल्दी और मेहंदी की रस्म बुधवार को हुई। दोनों ने हल्दी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं।
शादी समारोह में केवल खास दोस्तों को आमंत्रित किया गया है। इनमें तेलुगु एक्टर-डायरेक्टर राहुल रविंद्रन, फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ, डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रद्धा वर्मा शामिल हैं। सभी मेहंदी और हल्दी सेरेमनी में भी मौजूद रहे। शादी में नो फोन पॉलिसी लागू की गई है।
#VijayDeverakonda #RashmikaMandanna #VijayRashmikaWedding #UdaipurWedding #DestinationWedding #SouthIndianWedding #CelebrityWedding #AravalliHills #TeluguWedding #KodavaTradition #RajasthanTourism #UdaipurDiaries #WeddingBuzz #BollywoodNews #TollywoodNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
