तेरी मिट्टी में मिल जावां गाना लॉन्च

 | 


उदयपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एम स्क्वायर प्रोडक्शन के बैनर तले देश भक्ति गाना लॉन्च किया गया।

एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि तेरी मिट्टी में मिल जावां के फीमेल वर्जन पर शूट इस गाने का निर्देशन कत्थक गुरु चंद्रकला चौधरी ने किया है। 

पुरोहितों का तालाब और उदयपुर के आसपास शूट 3.30 मिनट के इस गाने में पांच कलाकारों ने अभिनय किया है, जिसमें कत्थक आश्रम के कलाकार निमिषा भाटी, परिधि जैन, रुद्रांशी पुजारी, श्रेया मेहता और प्रियांशी जोशी शामिल है। 

गाने की शूटिंग कमल स्टूडियो के राकेश सेन और उनकी टीम ने किया है। गाने का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News