2 सालों से गर्दा उड़ा रही सास-बहू की ये मजेदार फिल्म, कॉमेडी देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा आज पूरी दुनिया में जमकर धूम मचा रहा है। भोजपुरी सिनेमा में परिवार और सास-बहू की नोकझोंक वाली फिल्मे अब लोग खूब पसंद कर रहें है। अगर आप भी ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो साल 2024 में आई एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने लोगों को खूब हंसाती आ रही है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था। पहले इसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 8 जून, 2024 को हुआ और बाद में इसे यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया। जहां सेयह फिल्म 2 साल से गर्दा उड़ा रही है।
इस फिल्म का डायरेक्शन अनिल नैनन ने किया था। कहानी मंजुल ठाकुर ने लिखी, जबकि स्क्रीनप्ले मंजुल ठाकुर और अरबिंद तिवारी ने मिलकर तैयार की। डायलॉग्स भी अरबिंद तिवारी ने ही लिखे थे। फिल्म में काजल राघवानी और रितेश उपाध्याय लीड रोल में नजर आए थे। उनके साथ किरण यादव और मनोज टाइगर जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए। Bhojpuri Film
लोगों को खूब हंसाया
इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जहां सास पूरे घर पर अपना दबदबा बनाए रखना चाहती है। इस मजेदार फैमिली ड्रामा फिल्म का नाम ‘सास नंबरि बहू दस नंबरि’ है। Bhojpuri Film
फिल्म की कहानी
मेकर्स ने इस फिल्म को टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया था। हैरानी की बात ये रही कि बिना थिएटर रिलीज के भी फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त प्यार मिला। इस फिल्म ने गांवों और छोटे शहरों के लोगों का भी दिल जीत लिया है। Bhojpuri Film
लाखों व्यूज
यूट्यूब पर रिलीज होते ही इसे तेजी से व्यूज मिलने लगे और देखते ही देखते फिल्म को 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। भोजपुरी दर्शकों के बीच इस फिल्म की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई। एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी इस बड़ी अचीवमेंट की जानकारी शेयर की थी।
