Udaipur Times, Attack on Tiger Shroff: रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बॉलीवूड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाई, हालांकि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। घटना वेस्ट मुंबई में जुहू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत 'पुष्पा पार्क' के पास हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना जुहू में शाम करीब 7 बजे हुई। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात हमलावर बाइक पर आए और उन्होंने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं।
सफेद शर्ट पहने तीन हमलावर SV रोड और विले पार्ले रेलवे स्टेशन की तरफ भाग गए। एक्टर की कार पर सात राउंड फायरिंग की गई, जो जुहू पुलिस स्टेशन और जुहू के पुष्पा पार्क से 350 मीटर दूर थी। टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी और वे सुरक्षित हैं। घटना कैसे हुई और इसके पीछे क्या मकसद था, इसकी जांच की जा रही है।
टाइगर श्रॉफ पर हमले मे पानीपत निवासी अनिल पंडित के अमेरिका से लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट के लिए काम करने के इनपुट हैं। इसी ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।
Source: Media Reports