उदयपुर निवासी देव मेनारिया अभिनीत "बिहू अटैक" 16 जनवरी को होगी रिलीज
उदयपुर 15 जनवरी 2026। बॉलीवुड एक्टर देव मेनारिया के निर्देशन में भारतीय आर्मी और असम की संस्कृति के रंग और खूबसूरती के साथ असम की सबसे प्रसिद्ध बिहू पर्व से जुड़ी एक ऐतिहासिक घटना पर बनी फिल्म बिहू अटैक देश भर के 200 सिनेमाघरों में 16 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
रिलीज से पहले फिल्म के मुख्य किरदार देव मेनारिया ने उदयपुर में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उनके साथ वल्लभनगर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रीति गजेंद्र शक्तावत, इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, मेनारिया समाज अध्यक्ष बंशीलाल मेनारिया, फ़िल्म लाइन प्रोड्यूसर एन्ड फ़िल्म प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी, बद्री मेनारिया , नारायण मेनारिया सहित समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

फिल्म एक्टर देव मेनारिया ने बताया कि यह खुशी की बात है, कि बिहू पर्व पर उनकी पहले बड़े पर्दे की फिल्म बिहू अटैक रिलीज हो रही है। फिल्म का एक सॉन्ग इश्क सूफियाना रिलीज किया जा चुका है । जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है, साथ ही फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही लोग इस फ़िल्म के आने का इंतजार कर रहे है। देव भारतीय सेना की बहादुरी और बलिदान से प्रेरित इस फ़िल्म को लेकर भारत के डिफ़ेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह, सीएम भजनलाल शर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से भी मिले, साथ ही प्रेमानंद जी महाराज से भी मिलकर भी आशीर्वाद लिया।
"बिहू अटैक" को कश्मीर और असम में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है, जो भारत की प्राकृतिक सुंदरता और उसके सैनिकों की वीरता के सार को दर्शाता है। इस फ़िल्म में कई प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार शामिल हैं। अरबाज़ ख़ान, डेजी शाह, राहुलदेव, रज़ा मुराद, हितेन तेजवानी युक्ति कपूर जैसे कई कलाकारों ने काम किया है। देव मेनारिया इस फ़िल्म में लीड एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं।

सेना के जवानों के लिए फ़िल्म का प्रदर्शन निःशुल्क
फ़िल्म के हीरो देव ने बताया कि 16 जनवरी को रिलीज के दिन सेना के जवानों के लिए उनकी तरफ से फ़िल्म का प्रदर्शन निःशुल्क रहेगा। उन्होंने कहा कि वो मेवाड़ ओर परिवार के साथ उदयपुर पीवीआर में फ़िल्म देखेंगे।
वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने बताया कि मेरी विधानसभा का बच्चा आज इतना गौरवशाली काम कर रहा है यह पूरे मेवाड़ ही नही पूरे देश के लिए गौरव की बात है। 6 साल की उम्र में पिता को खोने वाले देव ने 14 साल वनवास की तरह मुम्बई में बिताए ओर आज बिहू अटैक जैसी बड़े पर्दे की फ़िल्म में लीड रोल निभा रहा है यह देश के हर बच्चे के लिए मिसाल है।
देव का होगा नागरिक अभिनंदन
इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली ने बताया कि मेनार से मुम्बई पहुंचे देव मेनारिया ने साबित कर दिया कि जिस तरह मुगलो को खदेड़ने वाले मेनारिया ब्राह्मणों ने जो शौर्य दिखाया कुछ ऐसा ही शौर्य देव ने बिहू अटैक में दिखाया। श्रीमाली ने फ़िल्म की सफलता के लिए प्रभू एकलिंगनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि फ़िल्म रिलीज के बाद देव मेनारिया का भव्य नागरिक अभिनंदन उदयपुर में किया जाएगा।
मेनारिया समाज अध्यक्ष बंशीलाल मेनारिया ने घोषणा करते हुए कहा कि समाज के लिए एक शो पूरी तरह बुक किया है। पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने भी घोषणा करते कहा कि 16 जनवरी को शाम का शो उनकी तरफ से दिखाया जाएगा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
