बेहद खूबसूरत है उदयपुर, चाहूंगा यहां भी हो मेरा घर: राहुल रॉय

 | 
फिल्म द वॉक की शूटिंग के सिलसिले में उदयपुर आये है आशिकी फेम राहुल रॉय 
 

उदयपुर 29 जुलाई 2020 । उदयपुर की हसीन वादियों में अपनी आने वाली फिल्म द वॉक की शूटिंग के सिलसिले में उदयपुर की कई लोकेशन पर शूट कर रहे अभिनेता राहुल रॉय ने आज ढीकली एरिया में अपनी फिल्म की शूटिंग की । यहां पर उन्होंने अपनी फिल्म के कई सीन शूट किए। इस दौरान राहुल रॉय ने ढीकली क्षेत्र के ही सनगयूंन एसोसिएट की प्लानिंग सिद्धि ग्रीन ए.बी.सी. का भी विजिट कर फीता काटकर इस प्लानिंग का उद्घाटन किया। 

राहुल रॉय ने कहा कि उदयपुर मैं लंबे समय से शूटिंग करते रहने के दौरान उन्हें उदयपुर से खासा लगाव भी हो गया है ऐसे में उनकी इच्छा है कि वह भी उदयपुर में अपना घर बनाये। इसी कारण उन्हीने सिद्धि ग्रीन्स की प्लानिंग का भी विजिट किया। 

इस दौरान राहुल रॉय के साथ फिल्म डायरेक्टर नितिन गुप्ता, फोर्टी शाखाओं के को-चेयरमैन प्रवीण सुथार, सिद्धि ग्रीन्स के अर्जुन सुथार, कैलाश सुथार, दिनेश जैन, कमलेश जैन, पुष्कर जीनगर, निर्मल जैन, जीवन सुथार, सुरेंद्र सुथार, जया शर्मा, गौरव सुथार, अमन, अभी, अंकित, जेनिष, भेरूलाल जी गमेती, गमेर लाल मीणा, दुर्गेश वैष्णव, पृथ्वी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News