अभिनेत्री वाणी कपूर ने उदयपुर में अपनी वीकेंड यात्रा की एक तस्वीर श्रृंखला साझा की

वाणी कपूर की पहली फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' थी

 | 
vaani kapoor

उदयपुर 13 फरवरी 2023 । बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने राजस्थान के कश्मीर कहे जाने वाले झीलों की नगरी में अपने वीकेंड वेकेशन से एक फोटो सीरीज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की है। 

वाणी कपूर बॉलीवुड की आकर्षक अभिनेत्रियों में से एक हैं। वाणी कपूर की पहली फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' थी, जिसमें उन्होंने स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के साथ सह-अभिनय किया था। हालाँकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन वाणी कपूर को इस फिल्म से प्रशंसा और पहचान ज़रूर मिली।  

वाणी कपूर अपने फैशन सेंस, कपड़ों और बोल्ड फोटोशूट से अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपने फैन्स के लिए अपने सोशल मीडिया पेज पर अक्सर पोस्ट करती रहती है। 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News