हॉलीडे मनाने के लिए पति के साथ आई "ये है मोहब्बतें" की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका ने बारिश में नाच रहे मोर के लिए लिखा कि क्या आपने कभी बारिश में पंख फैलाकर नाचता हुआ मोर देखा है? भई शहरों में न सही...लेकिन उदयपुर में ये नजारा आम है

 | 
Divyanka tripathi

जल्द ही दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाली है

टीवी की फेमस अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ उदयपुर हॉलीडे मनाने आई हुई है। और उदयपुर के मौसम के मजे ले रही है।  दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि, दिव्यांका अपने पति के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रही है। दिव्यांका ने बारिश में नाच रहे मोर के लिए लिखा कि क्या आपने कभी बारिश में पंख फैलाकर नाचता हुआ मोर देखा है? भई शहरों में न सही...लेकिन उदयपुर में ये नजारा आम है। और दिव्यांका इस नजारे को कैसे न कैद करतीं

शादी को हो गए 5 साल हुए पूरे

दिव्यांका ने शादी के 5 सालों का सफर पुरा हो जाने पर शादी की सालगिराह के भी फोटोज शेयर की थी। वहीं उन्होनें पति के लिए कैप्शन में लिखा था कि सबसे अच्छा फैसला था तुमसे शादी करना तुमने बाकी सारे फैसले मेरे लिए आसान कर दिए। 5वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं माय लव।

बनूं मैं तेरी दुल्हन से एक्टिंग करियर की शुरुआत

आपको बता दे कि दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जिससे उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी। इसके बाद उन्हें ये है मोहब्बतें सिरियल में देखा गया था। वहीं अब जल्द ही दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाली है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News