"यह रिश्ता क्या कहलाता है" की लेकसिटी में शूटिंग जारी

स्टार प्लस पर प्रसारित होता है टीवी सीरियल "यह रिश्ता क्या कहलाता है"
 | 
yeh rishta kya kehlata hai

उदयपुर 23 अक्टूबर 2021। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले फैमस पारिवारिक शो "यह रिश्ता क्या कहलाता है" कि शूटिंग इन दिनों लेकसिटी के प्रमुख स्थलों पर की जा रही है। परिवार को संगठित एव संस्कारित रखने के संदेश से प्रसारित हो रहे इस धारावाहिक का यह एपिसोड 27 अक्टूबर को प्रसारित होगा।  

yeh rishta kya kehlata hai

उदयपुर में शूट हो रहे इस एपिसोड में दर्शकों को पुरानी पीढ़ी से नई पीढ़ी को रूबरू करवाया जाएगा। उदयपुर और राजसमन्द में अलग अलग स्थानों पर इस सीरियल की की गई शूटिंग मे गणगौर घाट, जयसमंद की पाल, राजसमंद की नौ चौकी, मांझी का मंदिर, अमराई घाट की लोकेशन प्रमुख है । 

yeh rishta kya kehlata hai

शो की क्रिएटिव डायरेक्टर गरिमा डिमरी ने बताया कि इस धारावाहिक में दर्शकों को नई पीढ़ी को परिचित किया जा रहा है। इस सीरियल का हमेशा से जुड़ाव लेकसिटी उदयपुर से रहा है । इसी कारण 14 वर्षो बाद पुनः उदयपुर के लोकेशन पर इस धरावाहिक की शूटिंग की जा रही है। सीरियल के प्रमुख किरदारों ने भी दर्शकों से मिले अपार प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद दिया । 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

इस मौके पर डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, क्रिएटिव डायरेक्टर, एक्टर, ऐक्ट्रेस ने लेकसिटी के खूबसूरत स्थलों की भूरी भूरी प्रशंसा की। वही उदयपुर में इस शूटिंग के सफल आयोजन में रेणुका फिल्मस एव शूटिंग स्टार फिल्म्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा । 

yeh Rishta kya kehlata hai

लाइन प्रोड्यूसर अनिल मेहता, अनिल वनवाला, असिस्टेंट लाइन प्रोड्यूसर हितेन्दु मेहता और टीम मेम्बर उपेंद्र व्यास सोमदेव राठौड़, प्रतीक नागर, उत्सव जैन, निशांत पूर्बिया, दीपांशु पटेल, आर्ट डायरेक्टर हेमन्त पालीवाल की टीम ने धारावाहिक की लोकेशन और शूटिंग स्थलों पर पूरी व्यवस्था संभाली । 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News