ऑनलाईन म्यूजिकल ग्रुप बनाकर प्रतिभा को बाहर ला रहे युवा
उदयपुर 3 अप्रैल 2020। कोरोना के कारण लाॅक डाउन के कारण कुछ लोगो का घर में समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो रहा है तो कुछ युवा वर्षो में पहली बार मिलें इस अवसर का लाभ उठाते हुए फेसबुक पर ऑनलाईन म्यूजिकल ग्रुप बना कर न केवल अपनी प्रतिभा को बाहर ला रहे है वरन् अन्य लोगों को जोड़ कर उनकी प्रतिभा को भी निखारनें का प्रयास कर रहे है।
इस म्यूजिकल ग्रुप की अगुवाई करने वाले भानूप्रतापसिंह धायभाई ने बताया कि हर व्यक्ति को अपने भीतर छिपी किसी भी प्रकार की प्रतिभा को बाहर लानें का प्रयास करना चाहिये। वे इस समय अपने परिवार के साथ घर पर एक बेहतरीन समय गुजार रहे है।
ग्रुप से जुड़े मुकेश माधवानी ने बताया कि भानूप्रतापसिंह को प्रारम्भ से ही संगीत का काफी शौक रहा और इस खाली समय में उन्हें एक म्यूजिकल ऑनलाइन ग्रुप बनाने का विचार आया और उस कल्पना को हकीकत में बदलते समय नहीं लगा। उसी विचार के तहत फेसबुक ग्रुप सरगम तथा व्हाट्सएप ग्रुप सरगम बनाया गया। उन्होंने इस क्षेत्र में रूचि रखने वाले सभी संगीत प्रेमियों से से आव्हान किया कि वे इस ग्रुप से जुड़़ कर न केवल अपनी प्रतिभा को निखारें, वरन् अपने समय का सदुपयोग भी करें।
उन्होंने बताया कि इस ग्रुप में कोई भी व्यक्ति अपनी आवाज में ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करके फेसबुक या वाट्सअप ग्रुप पर साझा कर सकते है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह एक ऐसा मंच बनेगा, जहाँ प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखानें के लिये कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।