गाँधी ग्राउंड में एक समय में 100 यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड

रक्तदान शिविर में रविंद्र पाल सिंह कप्पू ने 100वी बार रक्तदान किया

 | 
blood donation camp

उदयपुर 25 अप्रैल 2023 । शहर के गांधी ग्राउंड में विशाल रक्तदान का महा आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। 

blood donation camp

इस दौरान उदयपुर शहर के रक्त दानदाताओं ने एक साथ एक समय 100 यूनिट रक्तदान कर एक रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की। रक्तदान शिविर का आयोजन करवा रहे सहवर्त पार्षद रविंद्र पाल सिंह कप्पू ने बताया कि रक्तदान करना सबसे बड़ा धर्म है, इससे एक साथ कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, उदयपुर नगर निगम के महापौर जीएस टांक सहित सभी धर्मों के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर रविंद्र पाल सिंह कप्पू ने 100वी बार रक्तदान किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News