सिंध सपूत अमर बलिदानी हेमू कालाणी की 101 वीं जयंती 23 मार्च को

हेमू कालाणी का जन्म सिंध के सक्खर शहर मे 23 मार्च 1923ं को हुआ था
 | 
Blood donation on Hemu Kalani’s martyrdom day

उदयपुर 21 मार्च 2024। भारतीय सिन्धु सभा उदयपुर द्वारा सिन्ध सपूत अमर बलिदानी हेमू कालाणी की 101 वी जयंती 23 मार्च को मनाई जाएगी। सिन्धु सभा के संभाग प्रभारी प्रकाश फूलानी एवं अध्यक्ष गुरमुख कस्तुरी ने बताया कि हेमू कालाणी का जन्म सिंध के सक्खर शहर (वर्तमान में पाकिस्तान में स्थित) मे 23 मार्च 1923ं को हुआ था। 

भारत माता को अंग्रेजों की दास्ता से मुक्त कराने के लिए हेमू कालाणी एवं अन्य सेकंडों सिन्धी युवाओं ने स्वराज्य सेना का गठन कर सिन्ध प्रदेश मे क्रांति की ज्वाला जलाई। हेमू कालाणी ने मातृभूमि की बलिवेदी पर 19 वर्ष की अल्पायु मे हंसते हंसते अपने प्राणों की आहूति दे दी।

प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मनोहर कालरा ने बताया कि अमर बलिदानी हेमू कालाणी की स्मृति उसकी 101 वीं जयंती के अवसर पर हेमू कालाणी स्मारक जवाहर पार्क प्रतापनगर उदयपुर मे प्रातः काल 10 बजे हेमू कालाणी की मूर्ति पर दुग्धाभिषेक कर सर्व सिन्धी समाज द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उसे याद किया जाएगा।

सिन्धु सभा के संरक्षक नानक राम कस्तुरी एवं सभा के युवा उपाध्यक्ष विजय आहुजा ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों द्वारा राष्ट्रभक्ति के गीत प्रस्तुत किए जाएंगे एवं वक्ताओं द्वारा प्रेरणा स्वरुप हेमू कालाणी की जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News