उदयपुर में 120 मॉडल्स ने बिखेरा रैंप पर जलवा

‘द रॉयल फैशन वीक ग्रैंड लॉन्चपैड’
 | 
Udaipur Fashion Show

 

Udaipur Times, Udaipur Events: 20 जुलाई 2026। शहर में फैशन, ग्लैमर और नई प्रतिभाओं का शानदार संगम उस समय देखने को मिला, जब अशोका ग्रीन बैंक्वेट हॉल में “द रॉयल फैशन वीक ग्रैंड लॉन्चपैड” का भव्य आयोजन किया गया। स्वयंम प्रोडक्शन के तत्वावधान में आयोजित इस फैशन शो में देशभर से आए मॉडल्स, फैशन डिजाइनर्स, इंफ्लुएंसर्स और गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। Udaipur Events

Fashion Show Udaipur

कार्यक्रम के फाउण्डर एवं सीईओ सुजल के. एवं को-फाउण्डर साहिल रघुवंशी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य देशभर की उभरती हुई फैशन प्रतिभाओं को ऐसा राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी कला, व्यक्तित्व और डिजाइनिंग कौशल का प्रदर्शन कर सकें। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने रैंप पर आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। Udaipur Events

कार्यक्रम में देशभर के 120 मॉडल ने 10 राउण्ड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में योगेश गुरु, शानू खान, पुष्पराज, हंसराज आथरिया, भानुप्रिया साहू, रोशनी मालवीय, राकेश टाक कुमावत एवं अनीश जैन सहित कई सेलिब्रिटी गेस्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे। Udaipur Events

Udaipur Fashion Show

समापन अवसर पर फाउण्डर एवं सीईओ सुजल के. एवं को-फाउण्डर साहिल रघुवंशी साहिल रघुवंशी ने सभी डिजाइनर्स, मॉडल्स, अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “द रॉयल फैशन वीक ग्रैंड लॉन्चपैड” को आगामी वर्षों में भी निरंतर आयोजित किया जाएगा, ताकि देशभर की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News