माउंट आबू में 28-29 नवंबर को होगा दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल

 | 
Bird Festival Mount Abu

Udaipur Times, Bird Festival 2026: राजस्थान के खूबसूरत हिल स्टेशन माउंट आबू में आगामी 28 एवं 29 नवंबर को दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। Bird Festival 2026

वन विभाग, ग्रीन पीपल सोसाइटी एवं WWF के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस फेस्टिवल में प्रदेशभर के करीब 250 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में पक्षियों एवं जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उनके संरक्षण के लिए भावी पीढ़ी को तैयार करना है।

ग्रीन पीपल सोसाइटी की सोमवार को टाउन प्लानर्स बिल्डिंग, उदयपुर में आयोजित मासिक बैठक में महोत्सव की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर आयोजन को लेकर विभिन्न निर्णय लिए गए। महोत्सव में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन एवं पक्षी पहचान सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही एनसीसी एवं स्काउटिंग से जुड़े विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सहभागी बनाया जाएगा। Bird Festival 2026

शिक्षकों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

महोत्सव के तहत प्रत्येक चयनित विद्यालय से एक-दो शिक्षकों को आमंत्रित किया जाएगा। इन शिक्षकों के लिए विशेष पक्षी जागरूकता एवं संरक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को पक्षियों की पहचान, उनके पारिस्थितिक महत्व और संरक्षण की आवश्यकता से परिचित कराना है, ताकि वे विद्यालयों में विद्यार्थियों को पक्षी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर जागरूक कर सकें। Bird Festival 2026

बैठक में जयपुर से आए सेवानिवृत्त IAS अधिकारी विक्रम सिंह, राहुल भटनागर, सुहेल मजबूर, इंद्रजीत माथुर, प्रताप सिंह चुंडावत सहित सोसाइटी के अन्य सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। Bird Festival 2026

ग्रीन पीपल सोसाइटी ने महोत्सव को व्यापक एवं सफल बनाने के लिए वन विभाग, शिक्षा विभाग, विद्यालयों, एनसीसी, स्काउटिंग संगठनों तथा अन्य संबंधित संस्थाओं से सक्रिय सहयोग की अपील की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News