एमबी हॉस्पिटल सभागार में 2 दिवसीय कार्यशाला

स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानियां हैं उनके ऊपर मंथन करना हैं
 | 
workshop at m b

उदयपुर 18 अक्टूबर 2024। डिपार्टमेंट ऑफ़ कम्युनिटी मेडिसिन आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के स्टेट चेप्टर के तत्वाधान में दो 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एमबी हॉस्पिटल सभागार में किया जा रहा हैं।

आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर प्रिंसिपल डॉ. विपिन माथुर ने बताया की इसको आयोजित करना का उदेश्य आदिवासी बहुल्य इलाके में खास तोर पर फैलने वाली बीमारियां और अन्य स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानियां हैं उनके ऊपर मंथन करना हैं।

माथुर ने उदाहरण देते हुए कहा की जनजाति इलाके में माल न्यूट्रीशन, सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारियां फैली हुई हैं,और ऐसी कई और गंभीर बीमारियों पर चर्चा करने के लिए पुरे देश से एक्सपर्ट इकट्ठा हुए, साथ ही यू एन और डब्लू एच ओ से भी प्रतिनिधि इस कार्यशाला में शामिल हुए।

उन्होंने कहा की इस सब चर्चाओ से मूलभूत धारणाएँ जो निकलेगी वो हमें हमारी हेल्थ पॉलिसी को और बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News