Udaipur Times, Janmashatami 2026: राजसमंद जिले के नाथद्वारा मे पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व का सबसे विशेष आकर्षण रात्रि 12 बजे दी जाने वाली 21 तोपों की सलामी है। Janmashatami 2026
मान्यता है कि नंदराय के घर लालन के जन्म की खुशी में यह सलामी दी जाती है, ताकि गांव के मुखिया नंदराय के गांव व आसपास के क्षेत्रों में लोगों तक यह सूचना पहुंच जाए कि उनके तारणहार का जन्म हो चुका है और वे इसकी खुशियां मनाना शुरू करें। Janmashatami 2026
श्रीनाथजी के करीब 350 वर्ष पूर्व मेवाड़ पधारने के समय से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। नाथद्वारा को ब्रज का ही एक स्वरूप मानते हुए यहां भी आसपास के गांवों के लोग रात्रि 12 बजे तोपों की आवाज सुनकर श्रीकृष्ण जन्म की खुशियां मनाते हैं। ठीक 12 बजे मंदिर की छतरी से बिगुल बजाकर कृष्ण जन्म की सूचना दी जाती है। Janmashatami 2026