बोहरा समुदाय ने आज सैयदी लुकमान जी का उर्स मनाया

बोहरा यूथ ने 1 मार्च को काला दिवस पर लगाईं चित्र प्रदर्शनी

 | 
dargah lukman ji

उदयपुर, 1 मार्च 2022 । बोहरवाड़ी के लुकमान मार्ग स्थित सैय्यदी लुक़मान जी साहब का सालाना उर्स आज निहायत अदब और एहतराम के साथ मनाया गया। उर्स के मौके पर सैय्यदी लुक़मान जी साहब की दरगाह पर विशेष विद्युत सज्जा की गई है। 

दाऊदी बोहरा जमाअत के प्रवक्ता मनसूर अली ओड़ावाला ने बताया की सुबह सवेरे ही बोहरवाड़ी स्थित सैय्यदी लुक़मान जी साहब की दरगाह पर बड़ी संख्या में बोहरा समुदाय के स्त्री-पुरुष और बच्चे दरगाह पहुँचे जहाँ मुल्ला पीर अली की सदारत में कुल की रस्म पूरी की गई और सैय्यदी लुक़मान जी साहब की शान में क़सीदे पढ़े गये। सैय्यदी लुकमान जी साहब के उर्स की पूर्व संध्या पर शाम को वजीहपुरा मस्जिद में मजलिस का आयोजन किया गया। वहीँ आज शाम को बोहरवाड़ी स्थित जमातखाने में सामूहिक नियाज़ का भी आयोजन भी किया गया। 

शिया दाउदी बोहरा ने भी मनाया उर्स 
 
शिया दाउदी बोहरा समाज के प्रवक्ता डॉ बी मूमिन ने बताया कि मंगलवार को उर्स की पूर्व संध्या पर स्थानीय मोईयदपुरा मस्जिद में उर्स की मजलिस आयोजित हुई। मजलिस की शुरुआत कुरान की तिलावत से हुई । तत्पश्चात सैयदी लुकमान जी साहब द्वारा लिखित नसीहतों की तिलावत की गई । मौला इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और कर्बला के शहीदों की शहादत का जिक्र कर ग़म मनाया गया । सम्पूर्ण दरगाह परिसर में विद्युत सज्जा की गई ।

1 मार्च सुधारवादी बोहरा यूथ समुदाय द्वारा काला दिवस मनाया गया

उदयपुर 1 मार्च 2022 । हर साल की तरह आज भी 1 मार्च 1973 को डूंगरपुर जिले में स्थित गलियाकोट दरगाह में धर्मगुरू सैयदना साहब की मौजूदगी में उदयपुर के बोहरा समुदाय के स्त्री, पुरूषों, बच्चों एवं बुजुर्गों विशेषकर महिलाओ पर उनके समर्थकों द्वारा किये गये हमले की याद में यूथ समर्थकों ने काला दिवस मनाया।  

1 march
1 मार्च काला दिवस के अवसर पर चित्र प्रदर्शनी 

1 march

बोहरा यूथ संस्थान के महासचिव युसूफ आरजी ने बताया की 1 मार्च काला दिवस पर बोहरा यूथ कम्युनिटी सेंटर पर बोहरा यूथ के 50 सालो से चले आ रहे संघर्षो की एक चित्र प्रदर्शनी लगाईं गई। 

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ावाला ने बताया इस अवसर पर बोहरा यूथ के नेता आबिद हुसैन अदीब, सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ दाऊदी बोहरा कम्युनिटी के कमांडर मंसूर अली बोहरा, दाऊदी बोहरा जमात के सचिव ज़ाकिर पंसारी और बोहरा यूथ के महासचिव युसूफ आरजी आदि उपस्थित थे ।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News