बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित हुआ डेंटल केम्प

बार एसोसिएशन और पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर

 | 
Dental Camp BAR Udaipur

बार एसोसिएशन और पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर ने संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक डेंटल केम्प आयोजित किया। इस केम्प का आयोजन बार एसोसिएशन सभागार में हुआ। 

इस उपलक्ष्य पर बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष दिलीप कुमार बापना ने बताया की मंगलवार को आयोजित इस डेंटल केम्प में सभी अधिवक्ताओं सहित अन्य कर्मचारियों को मिलाकर कर करीब 200 से अधिक लोगो ने भाग लिया। 

बापना ने बताया की इस केम्प में खास बात ये रही की डॉक्टर्स ने इस केम्प में न सिर्फ परामर्श और सुझाव बल्कि लोगो की डेंटल समस्याओं का निदान और उपचार भी किया गया। ये सभी सेवाएं डॉक्टर्स की ओरसे नि:शुल्क प्रदान की है। 

केम्प के दोरान विभिन्न तरह के डेंटल समस्यों को देखा गया, दांतों की सफाई से लेकर भराई भी की गई, इसी के साथ एक वें भी वाहन भी इस केम्प के दौरान उपलब्ध रही जिसमे सभी तरह के तकनिकी सुविधाएँ भी मौजूद रही। 

बापना ने कहा की ये सारी जांचे और उपचार डॉक्टर्स और प्रोफेशनली ट्रेंड स्टाफ द्वारा किये गए है और आगे भी इस तरह के निशुल्क मेडिकल केम्प का आयोजन जारी रहेगा।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News