गंज शहीदा बाबा के 74वें तीन दिवसीय उर्स का आगाज शुक्रवार से
शुक्रवार को दरगाह परिसर में परचम कुशाई की रस्म के साथ किया जाएगा
उदयपुर 29 दिसंबर 2022 । शहर के अम्बावगढ स्थित दरगाह हज़रत गंज शहीदा बाबा के तीन दिवसीय 74वें उर्स का आगाज शुक्रवार को दरगाह परिसर में परचम कुशाई की रस्म के साथ किया जाएगा।
दरगाह कमेटी के सदर गुलाम मोइनुद्दीन कादरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंज शहीदा बाबा का तीन दिवसीय उर्स धूमधाम से मनाया जाएगा। उर्स के चलते दरगाह परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें शहर व आसपास के क्षेत्रों से जायरीन उर्स में शिरकत करेंगे।

दरगाह कमेटी के सेक्रेट्री जावेद खान ने बताया कि उर्स के पहले दिन शुक्रवार को बाद नमाज फज्र प्रातः सुबह 7:00 बजे कुरआन ख्वानी का आयोजन किया जाएगा। सायं को अस्र की नमाज के बाद अम्बावगढ से परचम को लेकर आस्ताना ए आलिया पर अकीदतमंद हज़रात पहुंचेंगे जिसके बाद परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। रात्रि में महफिले मिलाद का आयोजन किया जाएगा।
