शक्तिनगर मे लाललोई का भव्य कार्यक्रम हुआ

अग्नि प्रज्जवलित कर लाललोई पर्व मनाई गयी

 | 
lal loi

उदयपुर। सिन्धी युवाज सोसायटी के द्वारा लाललोई  शक्तिनगर स्थित तुलसी चौराहा, बिलोचिस्तान भवन के बाहर मनायी गयी। युवाज के जितेन्द्र कालरा ने बताया कि सिन्धी युवाज द्वारा 13 जनवरी शुक्रवार को लाललोई पर्व शक्तिनगर स्थित बिलोचिस्तान भवन के बाहर (तुलसी चौराहा) भव्य रूप से मनाया गया। 

इस कार्यक्रम मे बच्चों के साथ बडो ने भक्तिमय संगीत पर आनन्द लिया गया, लाललोई (लोहडी) पण्डित कमल देवकृष्ण बिहारीलाल पुरोहित के सानिध्य  पूजा अर्चना कर रात्रि 8.30 बजे मुख्य अतिथी नगर निगम महापोर गोविन्द सिंह टांक, भाजपा शहर अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली व पूज्य जेकबआबाद पंचायत अध्यक्ष प्रताप रॉय चुघ, पूज्य बिलोचिस्तान पंचायत अध्यक्ष नानक राम कस्तूरी व पंचायतो पदाधिकारी के द्वारा अग्नि प्रज्जवलित कर लाललोई पर्व मनाई गयी।

युवाज के विजय आहुजा ने बताया कि कार्यक्रम मे सभी आने वाले भक्तो के लिए छोले पुडी, गुलाब जामुन, आलूबडे, तिल लडडू, दुग्ध आदि प्रसाद वितरण किया गया एव सभी नव दम्पतियो व भक्तो ने लाललोई के फेरे लगाकर मन्नत मांगी व आशिर्वाद लिया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने मे धर्मंन्द्र सोनी, अभिषेक कालरा, गुलशन मूलचन्दानी, शैलेश कटारिया, विपीन कालरा, भारत खत्री, हनी तलरेजा, हरीश भाटिया आदि ने सेवाए दी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News