महाराणा प्रताप जयंती तैयारी हेतु मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की बैठक

महाराणा प्रताप की 482 जन्म जयंती 2 जून को
 | 
maharana pratap jayanti

उदयपुर 9 मई 2022। महाराणा प्रताप की 482 जन्म जयंती 2 जून को मेवाड़ क्षत्रिय महासभा एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाव्धान में आयोजित की जाएगी। 

इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए निमित्त मेवाड़ क्षत्रिय महासभा उदयपुर शहर शाखा की ओर से भूपाल नोबल्स कॉलेज में राजपूत समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम की भव्यता हेतु अलग अलग-अलग जिम्मेदारियां तय कि गई। 

विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक नगर निगम में करने हेतु चर्चा की गई। साप्ताहिक कार्यक्रम, विभिन्न समाज एवं संगठनों की बैठक पर विचार किया गया। 

बैठक में समाज के वरिष्ठ गण तेज सिंह बांसी, केसर सिंह सारंगदेवोत, महेंद्र नाथ फलीचड़ा, दिलीप सिंह लुणदा, करण सिंह सेमारी, रणबीर सिंह चंदेला,  महाराणा प्रताप जयंती संयोजक प्रेम सिंह मदारा, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा उदयपुर शहर अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया, गिर्वा अध्यक्ष शिवदान सिंह देवड़ा, युवा शक्ति जितेंद्र सिंह मायदा, जयव्रत सिंह भगोर, पूर्व अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह जगत, भवानी प्रताप सिंह ताणा, कुंदन सिंह मुरौली, यादवेंद्र सिंह रलावता, सात दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार, ललित सिंह चरमर, दूल्हे सिंह देबारी, देवेंद्र सिंह भचेड़ी, सुरेंद्र सिंह पंवार सहित प्रमुख लोग उपस्थित थे।  बैठक के समापन में धन्यवाद शहर अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News