नियॉन वॉक से दिया शांति का संदेश

2621वां भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के आयोजन 

 | 
neon walk

शांति के अग्रदूत बने नियॉन वॉक की युवा तरूणाई 

उदयपुर। जीयो और जीने दो भगवान महावीर स्वामी के इस सिद्धांत को साकार करने के लिए भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव पर फतहसागर झील किनारे इतिहासिक नियॉन रैली निकाल कर शांति का संदेश आम जन को दिया। संध्या वेला के दौरान निकली इस रैली को देखकर फतहसागर पर मौजूद हर व्यक्ति ने जमकर सहराहना की और बच्चोंं का हाथ हिला कर अभिवानदन किया। 

श्री महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2621वें जन्म कल्याणक महोत्सव के 14 दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को जैन जागृति सेन्टर, उदयपुर की ओर से फतहसागर पर 12 से 18 वर्ष की उम्र के करीब 350 विद्यार्थियों ने नियॉन कलर की ड्रेस, नियॉन कलर की हाथों में बैंण्ड व सिर पर नियॉन कलर की कैप पहनकर फतहसागर पर दो-दो की कतार में कदमताल करते हुए भगवान महावीर स्वामी का संदेश जन-जन तक पंहुचाया। 

सेन्टर के अध्यक्ष सुधीर चित्तौड़ा ने बताया कि फतहसागर पर मोती मगरी गेट से नगर निगम के उप महापौर पारस सिंघवी, गीताजंलि मेडिकल के सीईओं प्रीतम तंबोली, पेरागॉन मोबाईल शॉपी के पुष्पेन्द्र जैन एवं परिषद के संयोजक राजकुमार फत्तावत ने हरी झण्डी दिखाकर नियॉन रैली को रवाना किया। 

महामंत्री हेमेन्द्र मेहता ने बताया कि नियॉन वॉक में सबसे आगे पांच बच्चे मशाल लेकर और तपश्चात आई सपार्ट नॉन वाईलेंस की थीम का बेनर लिए हुए चल रहे थे। रैली में नियॉन कलर में सजे-धजे बच्चे एवं बच्चियां ढलती शाम के दौरान नियॉन ड्रेस में चमक रहे थे। मोती मगरी से रवाना नियॉन वॉक में 12 वर्ष उम्र के करीब 150 बच्चें दो-दो की कतार में चल रहे थे, उसके बाद पाइप बैण्ड स्वर लहरियां बिखेरते हुए चल रहा था, तत्पश्चात करीब दौ सो 18 वर्षीय  बच्चें कदमताल करते हुए चल रहे थे। रैली मोती मगरी से रवाना होकर मुम्बइयां बाजार, फतहसागर नाले से होते हुए पार्किंग स्थल पर सम्पन्न हुई। 

रैली के संयोजक अरूण मेहता ने बताया कि नियॉन वॉक के समापन पर इन्ही बच्चों में से एक टूकडी ने अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने शब्दों द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए बड़े गर्व से बताया कि आज लेकसिटी में एक और रिकार्ड टूटा है। एक साथ नियॉन कलर की ड्रेस में शांति का संदेश देते हुए चल रहे थे मानों साक्षात यह बच्चें धरती पर शांतिदूत के रूप में उतर आए ऐसा प्रतीत हो रहा था। 

समारोह का समापन नियॉन वॉक की रैली में चल रहे छात्र एवं छात्राओं ने सामूहिक नृत्य कर अंहिसा का संदेश दिया। इस नृत्य को देख वहां मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए और जोरदार तालियों से इस युवा तरूणाई का हौसला अफजाई किया। 

रैली के सफल संचालन में तुषार मेहता, दीपक सिंघवी, विनोद जैन, मनीष गलूंडिया, रेन प्रकाश जैन,  राजेश भाणावत, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, प्रणय फत्तावत, नीता छाजेड़, शिल्पा पामेचा, प्रियंका जैन, सोनल सिंघवी सहित जेजेसी सदस्यों ने सहयोग दिया। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News